Nov 20, 09:04 pm
दाउदनगर (औरंगाबाद) कन्या उच्च विद्यालय में लाखों रुपए का घोटाला प्रकाश में आया है। प्रबंध समिति की बैठक और साइकिल वितरण सहसांस्कृतिक कार्यक्रम तय होने के बावजूद रद कर दिया गया है। शुक्रवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी अवधेश प्रसाद सिंह ने इस संबंध में जागरण को बताया कि प्रधानाध्यापक से कई बिन्दुओं पर स्पष्टीकरण पूछा जाएगा। इसी दिन उन्होंने विधायक सत्यनारायण सिंह के साथ कादरी उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया। बच्चों से सवाल पूछा। बच्चों के जवाब से उन्होंने संतुष्टि जाहिर की। डीईओ ने बताया कि एक लाख रुपए की अवैध निकासी की गई है। विधायक ने इस संबंध में बताया कि 10 सितम्बर को प्रधानाध्यापक रास बिहारी सिंह निलंबित हुए। 12 सितम्बर को स्वास्थ्य अवकाश में चले गए और 14 को एक लाख रुपए की निकासी कर ली जबकि प्रबंध समिति की कभी बैठक नहीं हुई। डीईओ ने बताया कि साइकिल वितरण के लिए प्राप्त राशि के खर्च और वितरण में समानता नहीं दिखी। इसमें गड़बड़ी की संभावना है। बारहवें वित्त आयोग से भवन के लिए आठ लाख, उपस्कर के लिए सवा लाख, प्रयोगशाला उपकरण के डेढ़ लाख तथा पुस्तकालय के लिए एक लाख रुपया प्राप्त हुआ है। इसमें भी गड़बड़ी की आशंका से डीईओ ने इनकार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि खर्च की जांच की गई। खर्च की प्रक्रिया गलत है। विद्यालय प्रबंध समिति की बिना बैठक के ही खर्च कर दिया गया। बताया गया कि निलंबित प्रधानाध्यापक के आ जाने के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी प्रधानाध्यापक सारंगधर सिंह द्वारा आयोजित किया गया था।
इस ब्लॉग में औरंगाबाद(बिहार) से संबंधित वैसे खबरों को पोस्ट किया जाता है, जिसपर वरीय पदाधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराना अत्यावश्यक लगे । इसके सेटिंग में मुख्य सचिव (बिहार), पुलिस महानिदेशक (बिहार), जिला पदाधिकारी (औरंगाबाद), पुलिस अधीक्षक (औरंगाबाद) तथा माननीय मुख्यमंत्री (बिहार) का इमेल आईडी फीड किया हुआ है, जिससे ब्लॉग पोस्ट की एक प्रति स्वतः उनके पास पहुँच जाती है । यह बिल्कुल से अखबारों में छपे मूल समाचार होते हैं और मेरा उद्देश्य इन खबरों को वरीय पदाधिकारियों तक पहुँचाना मात्र है ।
Friday, 20 November 2009
ASI held for taking bribe
STAFF WRITER 16:35 HRS IST
Aurangabad (Bihar), Nov 11 (PTI) An assistant sub-inspector of police was arrested by state vigilance bureau while accepting a bribe of Rs 2,000 from a teacher at Khudwa police station in the district today.
Acting on a complaint from the teacher, the vigilance sleuths raided the police station and caught Ramnarayan Singh red-handed while taking the graft, vigilance sources said.
He is being brought here for interrogation, they added.

Subscribe to:
Posts (Atom)