Sunday, 22 August 2010

न्यायालय में बयान देते फफक पड़ी छात्रा

Aug 21,औरंगाबाद
कासमा थाना पुलिस ने शनिवार को दुष्कर्म पीड़ित छात्रा अरथुआ गांव निवासी सोलह वर्षीय निकहत (काल्पनिक नाम) का न्यायालय में 164 के तहत बयान दर्ज कराया है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश पर न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी आशुतोष खेतान के न्यायालय में बयान दर्ज किया गया। छात्रा ने न्यायालय में कहा कि मास्टर अनवर ने मेरे साथ दुष्कर्म किया है। बयान देते समय छात्रा फफक पड़ी। छात्रा की माने तो वह अपनी चचेरी बहन तरन्नुम के साथ मास्टर अनवर के पास विद्यालय में ट्यूशन पढ़ने गई थी। कापी खत्म हो गया तो चचेरी बहन को मास्टर ने कापी लाने घर भेज दिया। बहन को बाहर जाते ही मास्टर जी ने दरवाजा बंद कर दुपट्टा मुंह में ठूंस कर दुष्कर्म किया। बेहोश हो गई तो मास्टर भाग गया। पीड़ित छात्रा का बयान न्यायालय में कलमबद्ध किया गया है। बता दें कि शुक्रवार की शाम निकहत के साथ शिक्षक अनवर ने दुष्कर्म किया था। मामले को ले कासमा के ग्रामीण उग्र हो गए थे।