Monday, 23 April 2012

अरई में आग से लाखों की क्षति

Apr 23 दाउदनगर (औरंगाबाद), जागरण प्रतिनिधि : अरई में सोमवार की दोपहर अचानक खलिहान में आग लगने से लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। करीब 30-35 किसानों के खलिहान में रखा गया रबी की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के प्रयास से गांव में आग पहुंचने से रोका जा सका वरना घटना काफी भयावह हो सकती थी। अरवल, औरंगाबाद एवं दाउदनगर से दमकल पहुंची तब जाकर किसी तरह नियंत्रण पाया जा सका। सीओ सुरेन्द्र सिन्हा ने क्षति का आकलन करने के लिए कर्मचारी को निर्देश दिया है। स्थानीय मुखिया अनिल कुमार के अनुसार सबसे पहले धर्मदेव मौआर के खलिहान में आग लगी। तेजी से आग खलिहानों में फैल गई। दिग्विजय शर्मा उर्फ अप्पू शर्मा का गोदाम और राइस मिल में रखा धान और भूसा जलकर राख हो गया। अखिलेश्वर मौआर के घर में भी आग लगी जहां करीब एक दर्जन हरा पेड़ जल गया। जयकिशोर मौआर, इंजीनियर अजय शर्मा, अशोक शर्मा, मृत्युंजय मौआर, संजय शर्मा समेत करीब तीन दर्जन किसानों के खलिहान में रखा रबी की फसल जली है। गेहूं, चना, सरसो एवं राई की फसल को नुकसान हुआ है। करीब डेढ़ हजार ग्रामीणों ने पानी और रेड़ के पेड़ से खलिहान को पीटकर आग पर नियंत्रण पाया। ग्रामीणों के अनुसार क्षति तीस से चालीस लाख रुपए की हो सकती है। सीओ सुरेन्द्र सिन्हा ने आग को भीषण बताते हुए कर्मचारी को आकलन का निर्देश दिया है। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है लेकिन प्रावधान के अनुसार अंचल से कोई मुआवजा नहीं मिल सकता। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग को इस बारे में लिखा जाएगा। You may see the related photographs by clicking me.

No comments:

Post a Comment