Jun 18,
औरंगाबाद/रफीगंज रफीगंज नगर पंचायत का एक मजदूर महेन्द्र कुमार प्रत्येक दिन नगर पंचायत में हाजिरी बनाता है। नगर पंचायत से मजदूरी लेता है परंतु कार्य करता है स्थानीय एक जदयू नेता के घर। महेन्द्र जदयू नेता का न सिर्फ बोलेरो गाड़ी चलाता है बल्कि उनका घर का कार्य भी देखता है। महेन्द्र का यह कारनामा नगर पंचायत कार्यालय में पिछले दो वर्षो से चल रहा है। सब कुछ जानते हुए भी अध्यक्ष निर्मला देवी एवं कार्यपालक पदाधिकारी संजय कुमार मूकदर्शक बने रहते हैं। जदयू नेता पार्टी में उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत है और सांसद के करीबी माने जाते है जिस कारण कार्यपालक व अध्यक्ष कार्रवाई करने से सहमते है। दूसरा कारण यह भी है कि अध्यक्ष को बनाने में जदयू नेता कि अहम भूमिका रही थी। महेन्द्र के इस कार्य की चर्चा रफीगंज में जोरों पर है। अध्यक्ष व कार्यपालक की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। पूछने पर अध्यक्ष बोलीं कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं है। कहा कि मजदूरी का भुगतान कार्यपालक के हस्ताक्षर से होता है। उधर कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि उन्हे भी महेन्द्र के इस कार्य की जानकारी नहीं है। बताया जाता है कि महेन्द्र का पिता रफीगंज बिजली विभाग में कार्य करते है।
No comments:
Post a Comment