इस ब्लॉग में औरंगाबाद(बिहार) से संबंधित वैसे खबरों को पोस्ट किया जाता है, जिसपर वरीय पदाधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराना अत्यावश्यक लगे । इसके सेटिंग में मुख्य सचिव (बिहार), पुलिस महानिदेशक (बिहार), जिला पदाधिकारी (औरंगाबाद), पुलिस अधीक्षक (औरंगाबाद) तथा माननीय मुख्यमंत्री (बिहार) का इमेल आईडी फीड किया हुआ है, जिससे ब्लॉग पोस्ट की एक प्रति स्वतः उनके पास पहुँच जाती है । यह बिल्कुल से अखबारों में छपे मूल समाचार होते हैं और मेरा उद्देश्य इन खबरों को वरीय पदाधिकारियों तक पहुँचाना मात्र है ।
Tuesday, 27 July 2010
निर्माण के दौरान ध्वस्त हो गया नाला
औरंगाबाद शहर के महाराजगंज रोड स्थित खादीम शो रूम के पास नवनिर्मित नाला मंगलवार को हल्की बारिश में ही ध्वस्त हो गया। लगभग सौ फीट नाला का दीवार गिर गया है। नाला ध्वस्त होने की सूचना जैसे ही ठेकेदार को मिली कि ठेकेदार पोकलेन मशीन लेकर पहुंच गया। साक्ष्य छुपाने की नियत से ध्वस्त दीवार को हटाने लगा, तभी ध्वस्त नाला देखने के लिए भीड़ लग गई। नागरिकों ने कहा कि नाला निर्माण का कार्य घटिया हो रहा है जिस कारण नाला ध्वस्त हुआ है। नागरिकों के अनुसार नाला निर्माण में सिमेंट का मात्रा कम दिया जा रहा है। शहरवासियों ने ध्वस्त नाला की सूचना डीएम कुन्दन कुमार को दी है। डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। बताया जाता है कि बाइपास ओवर ब्रिज से रमेश चौक पर आरसीसी नाला सह फूटपाथ का निर्माण 1 करोड़ 83 लाख रुपए की लागत से मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत कराया जा रहा है। कार्य का जिम्मा सावन राज कन्सट्रक्सन को दिया गया है। नाला ध्वस्त होने की चर्चा पूरे दिन शहर में होती रही। बता दें कि डीएम के निरीक्षण में शहर में नाला एवं सड़कों का निर्माण हो रहा है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment