Wednesday, 27 January 2010

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत बिहार के औरंगाबाद जिला में बन रहे दाऊदनगर से रतनपुर पथ (PMGSY Package No. BR02R-001) के बारे में शिकायत की जाँच हेतु ।

आदरणीय महाशय,
उपरोक्त सड़क के संबंध में निम्नलिखित शिकायतं हैं -
(1) प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का काम शुरु करने से पहले Public Information Board (पीएमजीएसवाई के नियमानुसार) गाड़ना जरुरी है, जिससे स्थानीय नागरिक बन रहे सड़क के बारे में जान सकें तथा अगर कोई खामी बरती जा रही हो तो वे समझ सकें । एक तरह से  Board गाड़ देने से सोशल ऑडिट सवयंमेव होते रहता है । लोग बोर्ड देखते हैं फिर सड़क की गुणवत्ता । एक साजिश के तहत Public Information Board नहीं गाड़ा गया है ।
(2) यह रोड दाऊदनगर से रतनपुर तक बनना था, पर स्थानीय ठेकेदार तथा इरकॉन के स्थानीय पदाधिकारियों के द्वारा इसे दाऊदनगर से नोनार तक बनाया जा रहा है, जो बिल्कुल ही गलत है ।
(3) रोड बनाने में घटिया स्तर के मैटेरियल्स तथा स्थानीय नहर के बालू का उपयोग हो रहा है और यह सब कोई चोरी-छुपे नहीं बल्कि खुलेआम हो रहा है, जिससे स्थानीय अभियंताओं के मिलीभगत से इन्कार नहीं किया जा सकता, साथ ही बन रहे रोड की गुणवत्ता का भी सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है ।
(4) एक अन्य रोड जो औरंगाबाद-पटना रोड से अमौना तक (PMGSY Package no. BR0232, Sr. No. 2) बनना है वह भी यही रोड है, इण्टरनेट पर दोनों रोड का काम In progress दिखा रहा है, मुझे शक है कि कहीं एक ही रोड बनाकर दोनों का बिल भँजाने का खेल तो नहीं खेला जा रहा ।
कृपया उपरोक्त शिकायतों की बिन्दुवार जाँच करायी जाए, तथा प्रस्तावित नक्शे (दाऊदनगर से रतनपुर) के अनुसार गुणवत्तापूर्ण सड़क का निर्माण सुनिश्चित कराया जाए । मैं इसके लिए आपका आभारी रहूँगा ।
विश्वासी-
रजनीश कुमार
ग्राम पोस्ट - अरई, थाना - दाऊदनगर,
जिला - औरंगाबाद (बिहार), पिन - 824113

1 comment:

  1. Complaint Number / शिकायत संख़्यां [99999-2901100105] Responsible Officer:
    उत्तरदायी अधिकारी: CM SECRETARIAT
    Status:
    स्थिति: Pending
    अन्वेषण जारी
    Print Petition Status / आवेदन स्थिति प्रिन्ट करें Home / घर

    ReplyDelete