Monday, 13 September 2010

शिक्षिका ने दर्ज कराई प्रधानाध्यापक पर प्राथमिकी

Sep 13, 06:18 pm
अम्बा (औरंगाबाद), निज प्रतिनिधि :
कुटुम्बा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय झखरी के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह पर विद्यालय की पंचायत शिक्षिका चंचला कुमारी ने गबन की प्राथमिकी अम्बा थाने में दर्ज कराई है। प्रधानाध्यापक पर 8 लाख 82 हजार 595 रुपए फर्जी निकासी कर गबन कर लेने का आरोप लगाया गया है। शिक्षिका के अनुसार विद्यालय का खाता पंजाब नेशनल बैंक बलिया कैंप महाराजगंज में संयुक्त रूप से प्रधानाध्यापक के साथ खोला गया था। खाता से प्रधानाध्यापक ने 18 लाख 12 हजार 995 रुपए की निकासी किया है। संयुक्त निकासी के लिए 9 लाख 30 हजार 400 रुपए पर ही शिक्षिका का हस्ताक्षर कराया गया है। शेष राशि प्रधानाध्यापक ने शिक्षिका के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर निकाल लिया है। शिक्षिका की माने तो काटे गए चेक का नंबर रजिस्टर पर अंकित नहीं है। चेक का मिलान किया गया तो अवैध निकासी का मामला प्रकाश में आया। शिक्षिका ने इसकी सूचना बीईओ महेन्द्र नाथ एवं संबंधित बैंक प्रबंधक को दी है। पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर तहकीकात कर रही है।

No comments:

Post a Comment