Monday, 1 July 2013

मनरेगा की राशि में घोटाला

कांग्रेस नेता रामविलास सिंह ने कुटुम्बा प्रखंड के झिकटिया में मनरेगा योजना के पैसे में लूट की शिकायत किया है। रविवार को दिए गए अपने बयान में कहा है कि कुटुम्बा पंचायत में मनरेगा के तहत 43 लाख रुपये की लागत से पोखरा उड़ाही का कार्य किया गया। बिना कार्य कराए पैसे की निकासी कर ली गई। वरीय उप समाहर्ता वकील प्रसाद सिंह ने जांच किया तो पीओ, जेई, मुखिया एवं रोजगार सेवक को दोषी ठहराया। सभी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए डीएम को पत्र लिखा परंतु अब तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने जांच का हवाला देते हुए दोषियों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग किया है। कहा है कि इतनी बड़ी राशि का घोटाला हुआ और अधिकारी उसे दबाने में लगे हैं। पूछे जाने पर वरीय उपसमाहर्ता ने भी झिकटिया तालाब की खुदाई में गड़बड़ी की पुष्टि किया है।

No comments:

Post a Comment