पैसे के बदले मिला नोटिस
दाउदनगर : लगभग ढाई वर्ष बीत जाने के बाद भी इंदिरा आवास के लाभुकों के खाते में रुपये नहीं पहुंचा है, फिर भी बीडीओ ने लाभुक को एक सप्ताह के भीतर कार्य पूर्ण नहीं कराने पर प्राथमिकी दर्ज करने की चेतावनी देते हुए नोटिस जारी कर दिया है.
यह मामला है गोरडीहा पंचायत के बाबू अमौना का. जानकारी के अनुसार, शकुंतला देवी पति नन्हक यादव के नाम पर वित्तीय वर्ष 2009-10 में इंदिरा आवास के लिए 35 हजार रुपये का आवंटन हुआ था, जिसकी योजना संख्या 680/2009-10 है.
लाभुक द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा की दाउदनगर शाखा में 100 रुपये जमा कर तीन मई, 2010 को खाता खुलवाया गया, जिसका खाता संख्या 00100027125 है. इसमें ब्याज की रकम के साथ 106 रुपये अभी भी जमा है, परंतु लाभुक के नाम पर आवंटित राशि अब तक नहीं आया है.
लाभुक के होश तब उड़ गये जब बीडीओ ने ज्ञापांक 1382 दिनांक 23 नवंबर, 11 द्वारा नोटिस जारी किया, जिसमें कहा गया है कि लाभुक को इंदिरा आवास निर्माण के लिए 35 हजार रुपये दिया गया है, जो अब तक नहीं बना है. एक सप्ताह के भीतर कार्य पूर्ण करा लें, नहीं तो प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
नोटिस मिलने के बाद लाभुक के पति ने जब पुन एक दिसंबर को बैंक जाकर स्टेटमेंट निकला तो उक्त रकम खाते में नहीं आयी थी. अब लाभुक ने बीडीओ को आवेदन देकर कहा है कि रुपये नहीं मिलने के कारण इंदिरा आवास नहीं बनाया जा सका है. अब सवाल यह उठता है किस कारण से राशि स्वीकृत होने के बावजूद लाभुक के खाते में नहीं पहुंच. इसके लिए दोषी कौन है.
क्या कहते हैं बीडीओ
प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेंद्र शर्मा का कहना है कि मामला मेरे कार्यकाल का नहीं है. मैंने नोटिस जारी किया है. नोटिस मिलने के बाद लाभुक सक्रिय हुए. मामले की जांच की जा रही है.
इस ब्लॉग में औरंगाबाद(बिहार) से संबंधित वैसे खबरों को पोस्ट किया जाता है, जिसपर वरीय पदाधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराना अत्यावश्यक लगे । इसके सेटिंग में मुख्य सचिव (बिहार), पुलिस महानिदेशक (बिहार), जिला पदाधिकारी (औरंगाबाद), पुलिस अधीक्षक (औरंगाबाद) तथा माननीय मुख्यमंत्री (बिहार) का इमेल आईडी फीड किया हुआ है, जिससे ब्लॉग पोस्ट की एक प्रति स्वतः उनके पास पहुँच जाती है । यह बिल्कुल से अखबारों में छपे मूल समाचार होते हैं और मेरा उद्देश्य इन खबरों को वरीय पदाधिकारियों तक पहुँचाना मात्र है ।
Showing posts with label भ्रष्टाचार. Show all posts
Showing posts with label भ्रष्टाचार. Show all posts
Saturday, 3 December 2011
Saturday, 5 November 2011
औरंगाबाद जिला के गोह प्रखंड में शिक्षक नियोजन में धांधली
वर्ष 2008 में प्रखंड शिक्षक नियोजन में धांधली किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। डड़वां निवासी अभ्यर्थी रामनिवास शर्मा, बक्सर के कंजय कुमार, इब्राहिमपुर के राजेन्द्र यादव, पेमा के रामाशीष सिंह समेत 11 शिक्षक अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री के जनता दरबार में आवेदन देकर जांच की मांग की है। अभ्यर्थियों ने बताया कि 32 विभिन्न कोटि के प्रशिक्षित तथा 6 अप्रशिक्षित उर्दू कोटि में नियोजन किया गया है। सभी प्रशिक्षित अभ्यर्थियों का नियोजन जाली प्रमाण पत्र पर हुआ है। मेधा सूची को नजरअंदाज किया गया है। नियोजन में अभ्यर्थियों ने वीर बहादुर विश्वविद्यालय जौनपुर एवं उदयप्रताप सिंह कालेज वाराणसी के प्रशिक्षण प्रमाण पत्र को लगाया है। प्रमाण पत्र की जांच कराई गई तो जाली पाया गया है। प्रशिक्षित विकलांग शिक्षक का गलत विकलांगता प्रमाण पत्र दिया गया है। गया के सिविल सर्जन द्वारा प्रमाण पत्र निर्गत नहीं करने की बात कही गई है। बीडीओ एवं बीईओ ने नियोजन प्रक्रिया 22 जुलाई 2011 को बंद कर दी है फिर भी 25 जुलाई को नियोजन पत्र निर्गत किया गया है। बीईओ सुहद रंजन ओझा ने बताया कि नियोजन प्रक्रिया नियमानुसार निर्गत किया गया है।
Thursday, 8 September 2011
बिना कार्य कराए 2 लाख 98 हजार की निकासी
गोह (औरंगाबाद), निज प्रतिनिधि :
भुरकुंडा पंचायत के पिपरा गांव में बीआरजीएफ का पैसा बगैर कार्य कराए निकाल लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। ईट सोलिंग कार्य के लिए 2 लाख 98 हजार रुपए उपलब्ध कराए गए थे। मिली जानकारी के अनुसार योजना संख्या 12/10-11 में अभिकर्ता बीएओ अरविंद रविदास द्वारा एक हजार फीट सोलिंग का एकरारनामा 24 मई 2011 को की गई । योजना की प्रथम किस्त 25 जुलाई को 10 हजार, दूसरी किस्त 29 जुलाई को 78 हजार एवं 25 अगस्त को 1 लाख 50 हजार रुपए की निकासी की गई। कार्य स्थल पर ईट सोलिंग नहीं कराया गया है। जेई मनोज कुमार द्वारा कार्य का फाइनल बिल 2 लाख 98 हजार 40 रुपए का बिल बनाकर भुगतान कर दिया गया है। ग्रामीण संजय सिंह, सुरेन्द्र साव, कृष्णा यादव, सुमेश मिस्त्री समेत दर्जनों ग्रामीणों ने जिला के प्रभारी मंत्री पी के शाही एवं डीएम अभय कुमार सिंह के पास आवेदन दिया है। कहा है कि बगैर कार्य के पैसे की निकासी कर अधिकारी एवं अभियंता खा गए। कार्य के अभिकर्ता एवं अभियंता पर कार्रवाई की मांग किया है। प्रमुख गयेन्द्र कुमार, पंचायत समिति धर्मेन्द्र यादव, शिवकुमार मिस्त्री ने गांव पहुंच मामले की जांच की। कहा कि मामले में लूट की गई है। कार्य की जांच किया तो बताया कि बगैर कार्य कराए राशि निकाल ली गई है। मामला प्रकाश में आने पर अभिकर्ता ने रात में कार्यस्थल पर ईट गिरा दिया। विरोध में ग्रामीणों ने कार्य बंद करा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि अभिकर्ता एवं अभियंता पर प्राथमिकी दर्ज हो। बीडीओ ने बताया कि अग्रिम राशि आवंटित की गई है, कार्य पूर्ण कराया जाएगा। अभिकर्ता ने बताया कि बारिश के कारण कार्य नहीं कराया गया था। अब कार्य पूर्ण किया जाएगा। पैसा निकासी के सवाल पर अभिकर्ता दास कुछ भी नहीं बोले।

Friday, 26 August 2011
बैंकों की शोभा बढ़ा रही कन्या विवाह की राशि
औरंगाबाद (नगर) : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए जिले में आवंटित डेढ़ करोड़ रुपये की राशि बैंकों की शोभा बढ़ा रही है. बताया जाता है कि इस वित्तीय वर्ष 2011-12 में सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत विवाहिता को पैसा देने के लिए एक करोड़ 16 लाख एक हजार रुपये आवंटित जिला प्रोग्राम कार्यालय को किया गया है.
नहीं भेजी गयी सूची
प्रखंड के द्वारा नव विवाहिताओं की सूची जिला प्रोग्राम कार्यालय में नहीं भेजे जाने के कारण पैसा प्रखंड कार्यालय को आवंटित नहीं किया जा सका है. इधर प्रखंड कार्यालय का नतीजा यह है कि कन्या विवाह योजना की राशि के लिए लाभुक महीनों से कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. और कार्यालय में बैठे बाबुओं के द्वारा यह जवाब दिया जाता है कि आपकी सूची अभी जिले में भेजी गयी है.
वहां से स्वीकृत होने के बाद दिया जायेगा, लेकिन हकीकत यह है कि यहां पिछले चार महीनों से अनुसूचित जनजाति परिवार के लोगों के लिए 48 लाख 79 हजार तथा सामान्य लोगों के लिए एक करोड़ 16 लाख एक हजार रुपये भेजे गये हैं.
एक-दूसरे पर आरोप
जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने बताया कि सभी प्रखंड कार्यालय को यथाशीघ्र कन्या विवाह योजना की सूची उपलब्ध कराने के लिए एक माह पूर्व कहा गया था. लेकिन अब तक किसी प्रखंड कार्यालय के द्वारा सूची उपलब्ध नहीं करायी गयी है. इसी कारण पैसा प्रखंड कार्यालय को नहीं दिया गया है.
वहीं वर्ष 2010-11 में विभाग के द्वारा एक करोड़ 44 लाख 500 रुपये आवंटित किये गये थे. जहां पांच हजार रुपये की दर से 2897 लाभुकों के बीच एक करोड़ 44 लाख 88 हजार रुपये प्रखंड कार्यालय के द्वारा बांटा गया है. इस योजना का लाभ लोगों को मिल रहा है. इधर ग्रामीण क्षेत्र में रहनेवाले लोगों का कहना है कि शादी के एक साल बाद विभाग के द्वारा पांच हजार रुपये का चेक मिलता है.
इस चेक के लिए दर्जनों बार प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है. नतीजा यह है कि चेक लेने के पीछे दो हजार रुपये खर्च हो जाते हैं. यहां तक कि विवाह का निबंधन कराने में मुखिया व पंचायत सचिव के द्वारा 500 रुपया लिया जाता है, वहीं प्रखंड कार्यालय में आवेदन जमा करने के नाम पर 500 रुपया तथा आने-जाने में एक हजार रुपये से अधिक खर्च हो जाते हैं.
क्या कहते हैं लोग
सदर प्रखंड के जोकहरी गांव निवासी त्रिपुरारी सिंह, शिव करण सिंह, जयराम सिंह आदि कहते हैं कि हमलोगों ने अपनी बेटी की शादी दो वर्ष पूर्व की थी. यहां तक कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की राशि के लिए 500 रुपया खर्च कर मुखिया से विवाह का रजिस्ट्रेशन करवाया था.
मुखिया द्वारा कहा गया था कि पांच हजार रुपये आपकी बेटी के नाम से मिलेगा. लेकिन दो वर्ष बीत गये अब तक राशि नहीं मिल पायी. कई बार बीडीओ से शिकायत भी की गयी लेकिन उनके द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया.

स्वीकृति मिली पर दो वर्ष बीत गए इंदिरा आवास की राशि नहीं मिली।
औरंगाबाद/ओबरा, जागरण टीम : ओबरा प्रखंड के गैनी पंचायत के परिहारा गांव निवासी महादलित नरेश राम का इंदिरा आवास वित्तीय वर्ष 2009-10 में स्वीकृत हुआ। स्वीकृति मिली पर दो वर्ष बीत गए इंदिरा आवास की राशि नहीं मिली। विधायक सोमप्रकाश सिंह की माने तो नरेश का पासबुक पंचायत सचिव कामख्या सिंह रखे हुए हैं। मध्य विद्यालय ग्रामीण बैंक गैनी में इंदिरा आवास का खाता खोला गया परंतु अब तक लाभुक को पासबुक नहीं दिया गया। प्रखंड कार्यालय का चक्कर काटते नरेश थक चुके परंतु उन्हें न्याय नहीं मिला। विधायक की माने तो ब्लाक के कर्मचारी सत्येन्द्र शर्मा इंदिरा आवास मामला देखते हैं। गबन में इनका भी प्रमुख हाथ है। विधायक ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए गुरुवार को खुदवां थाना में आवेदन दिया है। स्वयं विधायक सूचक बने हैं। विधायक ने बताया कि लूट के ऐसे कई मामले हैं जिनमें ग्रामीणों को कर्मचारियों ने भरमाया है। विधायक ने इसकी कापी डीएम, डीडीसी, एसपी, एसडीओ, डीएसपी एवं बीडीओ को दी है।
Subscribe to:
Posts (Atom)